फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में सराफा व्यापारी की तबीयत हुई खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
थाने में सराफा व्यापारी की तबीयत हुई खराब
विज्ञापन

नहटौर। चोरी का सामान खरीदने के आरोप में पूछताछ के लिए थाने लाए गए एक सराफा व्यापारी की तबीयत खराब हो गई। पुलिस ने उसे निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया।
विज्ञापन

नहटौर के मोहल्ला गुली तालाब निवासी एक युवक को पुलिस ने कुछ दिन पूर्व हुई चोरी के मामले में हिरासत में लिया था। सूत्रों के मुताबिक उससे पूछताछ के आधार पर नहटौर के एक सराफा व्यापारी को भी पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। उस पर चोरी का सामान खरीदने का आरोप था। सराफा व्यापारी को थाने में लाकर बैठा दिया गया। बताया जाता है कि व्यापारी की अचानक तबीयत खराब होने लगी। पुलिस ने एक निजी चिकित्सक के यहां सराफा व्यापारी को भर्ती कराया, जहां से उसकी हालत में सुधार होने पर उसे परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया। कस्बा इंचार्ज अशोक कुमार का कहना है कि सराफा व्यापारी को पूछताछ के लिए बुलाया था। परिजनों ने तबीयत खराब होने की बात बताई तो उनकी सुपुर्दगी में दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें