फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जिले में करेगी अनानास की खेती, दीपा ने तैयार की नर्सरी

Thu, 25 Sep 2025 11:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

बिजनौर की महिला किसान दीपा सिंह ने अनानास की नर्सरी स्थापित कर जैविक खेती में नवाचार किया है। उनकी इस पहल से आय में वृद्धि हुई है और वे अन्य किसानों के लिए प्रेरणा बनी हैं।
विज्ञापन
महिला किसान दीपा सिंह।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर। महिला किसान दीपा सिंह बिजनौर की धरती पर अनानास को उगाने की एक अनोखी पहल कर रही हैं। इसके लिए दीपा सिंह ने नर्सरी तैयार कर रही है। दीपा सिंह गोपालन और जैविक खेती के अपने अनुभव का उपयोग किया है। इससे उनकी आय में वृद्धि हुई है, बल्कि वह दूसरे किसानों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गए हैं। प्राकृतिक, जैविक खेती में अच्छा उत्पादन प्राप्त करने में जिला स्तर पर वह सम्मान पा चुकी हैं।
विज्ञापन

ग्राम पुरैनी निवासी दीपा सिंह पत्नी अनूप कुमार गोपालन एवं गो आधारित जैविक खेती कर रही हैं। इस विधि से वह जो, गेहूं एवं धान की खेती कर बाजार में अच्छे दामों में बेचकर आर्थिक लाभ पा रही हैं। वह घरेलू उपयोग के लिए सब्जियों का उत्पादन करती है। दीपा सिंह ने बताया है कि अब वह अनानास की खेती करेंगी। इसके लिए उन्होंने नर्सरी तैयार कर रही हैं। विभिन्न प्रकार के फलों का बगीचा बनाया है। उन्होंने बताया कि उत्कृष्ट कार्य के लिए वह जिला व राज्य स्तर पर सम्मान पा चुकी हैं।
पहले ही आ जाते हैं ऑर्डर : बताया कि प्राकृतिक, जैविक विधि से उत्पादिक फसल गेहूं, धान चावल की खरीद के लिए पहले ही बुकिंग आ जाती है। इस विधि से खेती करने पर खर्च कम आता है और खेती व मनुष्य का स्वास्थ्य सही रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें