बिजनौर के ग्राम स्वाहेड़ी में अपनी राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की बैठक का संबोधित करते जिलाध्यक
- फोटो : BIJNOR
पूरे जिले में चक्का जाम का लिया निर्णय
बिजनौर। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की बैठक में पूूरे जिले में चक्का जाम का निर्णय लिया गया। 25 सितंबर को होने वाले चक्का जाम की रणनीति बनाई गई। किसानों के हित में संघर्ष करने का निर्णय लिया गया।
गांव स्वाहेड़ी में बैठक में जिलाध्यक्ष विनोद ने कहा कि किसान हित में जाम लगाने का निर्णय लिया गया है। किसान कृषि विधेयकों से संतुष्ट नहीं हैं। वेस्ट यूपी महासचिव कैलाश लांबा ने कहा कि संगठन ने पहले केवल छह जगह चक्का जाम करने का निर्णय लिया था, लेकिन किसानों के गुस्से व विधेयकों के खिलाफ उत्साह को देखते हुए पुरे जिले में चक्का जाम करने का निर्णय लिया गया है। कहा कि सरकार को चक्का जाम से किसानों की बात समझाई जाएगी। इस दौरान गौरव कुमार, अंकुर चौधरी, मुकेश सिंह, जसराम सिंह, महबूब अहमद आदि मौजूद रहे।