फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन में भागीदारी बढ़ाने का लिया निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान आंदोलन में भागीदारी बढ़ाने का निर्णय
विज्ञापन

बिजनौर। भाकियू की बैठक में दिल्ली सीमा पर चल रहे आंदोलन में किसानों की भागीदारी बढ़ाने का निर्णय लिया गया। डीएम उमेश मिश्रा से किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग की गई।
विज्ञापन

गन्ना समिति परिसर में हुई बैठक में केवल ब्लॉक व तहसील अध्यक्षों को बुलाया गया। दिल्ली बॉर्डर पर चल रहे किसानों के आंदोलन में जिले के किसानों की भागीदारी बढ़ाने की रूपरेखा तैयार की गई। जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह व महासचिव सुनील प्रधान के नेतृत्व में किसानों का प्रतिनिधिमंडल डीएम उमेश मिश्रा से मिला। डीएम से किसानों को सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने में आ रही परेशानी और नहरों में पानी न छोड़े जाने का मुद्दा उठाया। डीएम ने एक सप्ताह में समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान युवा जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही, राजेंद्र सिंह, वीर सिंह डबास, अशोक कुमार, विजय सिंह, समरपाल सिंह, उदयवीर, अरविंद राजपूत, धर्मवीर सिंह, संजीव कुमार, लक्ष्मीनारायण, दर्शन सिंह फौजी, दुष्यंत राणा, राकेश प्रधान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें