फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव बसेड़ी में जहर से मरने वाले पशुओं की संख्या हुई 11, गांव में बना हुआ है शोक का माहौल

विज्ञापन
विज्ञापन
एक और गाय की मौत
विज्ञापन

चांदपुर/बास्टा। गांव बसेड़ी में जहरीला पदार्थ खाने से एक और पशु की मौत हो गई। हादसे में किसान के अब तक 11 पशु मर चुके हैं। पशुओं की मौत से किसान को बहुत नुकसान हुआ है। भाजपा विधायक कमलेश सैनी ने किसान के घर पहुंचकर ढांढ़स बंधाया और मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

गांव बसेड़ी में माइक्रो कामधेनु योजना के तहत संचालित डेयरी में दाना लगा भूसा खाने से सात गाय व तीन भैंस की मौत हो गई थी। एक गाय की हालत गंभीर थी, जिसे बचाने में पशु चिकित्सकों की टीम लगी थी। सोमवार देर रात्रि उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। किसान राहुल सिंह ने बताया कि उसने 2015 में डेयरी शुरू की थी। वे प्रतिदिन सवा क्विंटल तक दूध बेच रहे थे। लेकिन अब पशुओं की मौत ने उनकी कमर तोड़ दी है। पशुओं की मौत से उन्हें बहुत नुकसान हुआ है। मंगलवार को गांव पहुंचे एसपी सिटी लक्ष्मी नारायण मिश्र ने किसान से जानकारी ली। एसपी सिटी ने कहा कि चारे व दाने का सैंपल प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। उन्होंने थाना प्रभारी निरीक्षक से मामले की जांच जारी रखने को कहा और किसान को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। भाजपा विधायक कमलेश सैनी ने सोमवार शाम गांव बसेड़ी राहुल के आवास पर पहुंचकर अधिक से अधिक सरकारी मदद दिलाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें