फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा मेले की तैयारियां, पर नहीं है रेतीला क्षेत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा मेले की तैयारियां, पर नहीं है रेतीला क्षेत्र
विज्ञापन

बिजनौर । कार्तिक पूर्णिमा पर इस बार गंगा मेला बिना रेतीले क्षेत्र में लगेगा। कम बारिश होने की वजह से गंगा मैया ने रेत नहीं छोड़ा है। पलेज की गुलों को ट्रैक्टर से समतल करके मेला स्थल तैयार किया जा रहा है। मेला दारानगर गंज में महात्मा विदुर की कुटी के सामने ही लगेगा।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर हर साल भागीरथी के तट पर गंगा मेला लगता है। इस बार मेला लगाने की तैयारियों में जिला पंचायत के अफसरों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। दारानगर गंज में महात्मा विदुर की कुटी के सामने व जलालपुर में गंगा किनारे कहीं पर भी गंगा मैया ने इस बार रेत भी नहीं छोड़ा है। यह दोनों जगह ही गंगा मेला लगाने के लिए उपयुक्त मानी जाती हैं। पिछले कई साल से मेला दारानगर गंज में महात्मा विदुर की कुटी के सामने लगता आ रहा है। जिला पंचायत के अफसरों ने इस बार भी विदुर कुटी के सामने ही मेला लगाने का निर्णय किया है। विदुर कुटी से सवा दो किलोमीटर की दूरी पर भागीरथी के तट पर मेला लगेगा। मेला क्षेत्र में ही कई दिन तक तंबुओं का शहर बसता है। मेला सात से 12 नवंबर तक लगेगा। मुख्य स्नान 12 नवंबर को है। मेले में लाखों श्रद्धालु स्नान करने के लिए आते हैं। पिछले 20 दिनों से विदुर कुटी के सामने मेला लगाने के लिए ट्रैक्टर से मेला स्थल पर समतल करने का काम चल रहा है। पलेज के गूलों पर ट्रैक्टर चलाया जा रहा है। जिला पंचायत के अभियंता कपिल देव के मुताबिक इस बार गंगा किनारे कहीं भी रेतीला क्षेत्र नहीं मिला है। विदुर कुटी के सामने गंगा मेला लगाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें