Bijnor News: बिजनौर जेल में रविवार को सजायाफ्ता कैदी दीपक कुमार निवासी पृथ्वीपुर की मौत हो गई थी। जेल प्रशासन का कहना है कि उसने फंदा लगाकर जान दे दी, जबकि परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 7
जजी चौराहे पर पुलिस से उलझती महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
जेल में बंद कैदी पृथ्वीपुर निवासी दीपक की मौत को लेकर हंगामा थम नहीं रहा है। जेल प्रशासन शव पेड़ से लटका मिलने का दावा करता रहा, वहीं परिजन हत्या का आरोप लगाते रहे। सोमवार को दूसरे दिन भी परिजनों ने खूब हंगामा किया और जजी चौराहे पर जाम लगा दिया। इसके बाद पोस्टमार्टम हाउस पर भी पुलिस और परिजनों के बीच खूब खींचतान और धक्का-मुक्की हुई। इस मामले में शाम होते-होते जेल के दो बंदी रक्षकों को निलंबित भी कर दिया गया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
पुलिस के साथ झड़प।
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को जिला कारागार में सजायाफ्ता कैदी दीपक कुमार (30) पुत्र चंद्रपाल सिंह निवासी पृथ्वीपुर की मौत हो गई। जेल प्रशासन ने कहा कि दोपहर साढ़े 12 बजे शव आम के पेड़ से रस्सी से लटका मिला। इसके बाद परिजनों ने जेल में हत्या का आरोप लगाते हुए रविवार को जजी चौक पर जाम लगाया और गुस्साए लोगों ने डीआईजी की गाड़ी का घेराव किया।
विज्ञापन
3 of 7
वाहनों के सामने लेट गईं।
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार सुबह फिर से परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। इस दौरान परिजनों ने जेल में हत्या का आरोप लगाते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। इसके अलावा परिवार के किसी व्यक्ति को नौकरी देने सहित अन्य मांग की।
4 of 7
पुलिस से हाथापाई।
- फोटो : अमर उजाला
वहीं दोपहर करीब दो बजे फिर से लोग आगबबूला हो गया। पोस्टमार्टम हाउस पर पुलिस और लोगों के बीच खूब झड़प हुई। यहां से निकलकर गुस्साए लोग जजी चौक पर पहुंचे और उन्होंने जाम लगा दिया। करीब साढ़े तीन बजे तक जजी चौक पर हंगामा चलता रहा। बाद में पुलिस और प्रशासन की टीम ने उन्हें समझा बुझाकर वापस पोस्टमार्टम हाउस ले गई। इस दौरान सड़क से लेकर पोस्टमार्टम हाउस तक भारी पुलिसबल तैनात रहा। दीपक का पोस्टमार्टम होने के बाद पुलिस की निगरानी में एंबुलेंस से उसके शव को घर भिजवाया गया।
विज्ञापन
5 of 7
जाम लगाकर किया हंगामा।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने रूट किया डायवर्ट
सोमवार को जजी चौक पर जाम लगाने के लिए पुलिस सर्तक हो गई। लोगों को परेशानी न हो। इसके लिए रूट डायवर्ट हो गया। रोडवेज बस, कार सहित अन्य वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं दिया गया। वाहन बाईपास से होते हुए बिजनौर में दाखिल हुए। लोग जाम में न फंसें, इसलिए रूट डायवर्जन की व्यवस्था की गई। इसके अलावा जजी चौक, शास्त्री चौक, मेडिकल कॉलेज के सामने सहित अन्य चौराहे पर पुलिस ने बैरिकेडिंग भी की।
विज्ञापन
6 of 7
वाहनों को रोका।
- फोटो : अमर उजाला
कैदी की निगरानी नहीं करने पर निलंबन
जिला कारागार में हिस्ट्रीशीटर दीपक की मौत के बाद मामला तूल पकड़ रहा है। सोमवार को इस मामले में जेल प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए बंदी रक्षक विपिन और योगेंद्र को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई कैदी की सही निगरानी नहीं करने पर की गई है।
करीब 14 महीने से जेल में बंद था दीपक
शहर कोतवाली क्षेत्र में हुई लूट के मामले में दीपक फरवरी 2025 से जेल में बंद था। इस मामले में दीपक को छह साल की सजा सुनाई गई थी। जेल में बंद दीपक थाना कोतवाली शहर का हिस्ट्रीशीटर था। उस पर लूट, गैंगस्टर सहित छह केस दर्ज हैं।