फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों के लिए आया राशन खा गया डीलर, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
चांदपुर के गांव स्याऊ में राशन की दुकान पर स्टॉक का निरीक्षण करती पूर्ति विभाग की टीम। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
गरीबों के लिए आया राशन खा गया डीलर, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

बिजनौर। ब्लॉक जलीलपुर के गांव स्याऊ में भी गरीबों को बांटने के लिए आए राशन की कालाबाजारी कर दी गई। पूर्ति विभाग की टीम ने जांच की तो दुकान पर गरीबों के लिए आया खाद्यान्न का स्टॉक कम मिला। राशन डीलर के खिलाफ अब एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी मनीष कुमार के अनुसार उन्होंने राशन के अनाज की कालाबाजारी की सूचना पर गांव स्याऊ में जाकर जांच की। गांव में हिम्मत सिंह की उचित दर की दुकान बंद मिली। फोन करके दुकान खुलवाई गई। दुकान में साढ़े 14 क्विंटल चावल पाया गया। हिम्मत सिंह से स्टॉक रजिस्टर मांगा गया तो उसने कहा कि रजिस्टर एक परिचित के पास है और परिचित कहीं बाहर गया है। पिछले स्टॉक के हिसाब से दुकान में 27.22 क्विंटल चावल व 13.83 क्विंटल गेहूं होना चाहिए था, लेकिन दुकान में 14.50 क्विंटल चावल ही मिला। 13.92 क्विंटल चावल व 13.83 क्विंटल गेहूं कम मिला। हुकुम सिंह ने गरीबों को बांटने के लिए आए राशन की कालाबाजारी कर दी। जिला पूर्ति अधिकारी के अनुसार हुकुम सिंह ने आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 व अन्य सुसंगत धाराओं का उल्लंघन किया गया है। मनीष कुमार के अनुसार इस महीने में यह नौवे राशन डीलर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें