फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरेवली में फिर मिला मृत कौवा

विज्ञापन
हरेवली में म़ृत पड़ा कौवा - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
हरेवली में फिर मिला मृत कौवा
विज्ञापन

हरेवली। हरेवली में शुक्रवार को फिर एक मृत कौवा मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। क्षेत्र में पिछले दिनों से मृत कौवों के मिलने से ग्रामीणों में बर्ड फ्लू की आशंका बन गई है। बताया गया कि बृहस्पतिवार को गांव के चार लोगों की 24 मुर्गियों की अचानक मौत हो गई थी। शुक्रवार को एक कौवे को तड़पता हुआ मरता देख ग्रामीण वर्ड फ्लू फैलने की आशंका से चिंतित है। जबकि वन विभाग पक्षियों की मौत ठंड से होने का दावा कर रहा है ।
हरेवली निवासी नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि शुक्रवार सुबह घर के आंगन में एक कौवा उड़ता हुआ आकर गिर गया। वह काफी देर तक तड़पता रहा। एक घंटे बाद कौवे ने दम तोड़ दिया। कौवे के मरने की सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंचे वन दरोगा राजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और ठंड से कौवे की मौत होेने की बात कहते हुए गड्ढा खोदकर दफन करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेंजर ने बताया कि उनके द्वारा भेजे गए मरे कोवों व मुर्गों की परीक्षण रिपोर्ट नहीं आई है। संभवत: पक्षियों की मौत ठंड के कारण हो रही है। उधर ग्रामीण यशवीर सिंह, कृपाल सिंह, रमेश सिंह, रजनीश कुमार, चंद्रपाल सिंह, जयपाल सिंह आदि लोगों का कहना है कि मुर्गों, कौवों आदि पक्षियों की मौत बर्ड फ्लू के कारण होने की आशंका है। पहले भी भी ठंड होती रही है। लेकिन पक्षियों की मौत नहीं नहीं होती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें