फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: खेत में मिला शव, हत्या का आरोप लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। क्षेत्र के गांव अमखेड़ा स्थित एक खेत में 40 वर्षीय जयप्रकाश उर्फ मोनू पुत्र दलपत का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। परिवार के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम परमावाला निवासी अशोक कुमार ने बताया कि उनका भाई जयप्रकाश अविवाहित था। जयप्रकाश ने कुछ समय पहले अपनी पुश्तैनी जमीन बेच दी थी। पड़ोस के गांव अमखेड़ा निवासी साढ़ू के घर आकर रहने लगा था। जमीन का सौदा रिश्तेदार से हुआ था। जिसका उसने पूरा भुगतान भी कर दिया गया था, लेकिन बैनामा नहीं हुआ था। इसे लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार को जयप्रकाश खेत पर गया था, लेकिन घर नहीं लौटा।
बुधवार सुबह जब ग्रामीण जंगल की ओर से गुजर रहे थे तो उन्होंने जयप्रकाश का शव खेत में पड़ा देखा। शव के पास जहरीले पदार्थ का डिब्बा भी पड़ा हुआ था। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। परिजनों ने मामले की जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। सीओ अभयकुमार पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें