बिजनौर में वीरा चैरिटेबल सोसाइटी, धर्मनगरी की ओर से संचालित शिक्षण संस्थाओं के 27 वें वार्षिकोत्सव पर आयोजित वार्षिक क्रीड़ा समारोह में डीडीपीएस का दबदबा रहा।
रविवार को नेहरू स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उदयन वीरा एवं पूर्व विधायक रुचि वीरा ने शांति के प्रतीक कबूतर तथा गुब्बारे उड़ाकर संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि उदयन वीरा ने कहा कि वीरा चैरिटेबल हर वर्ष विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों और उनके अभिभावकों को जागरूक करने का प्रयास करता है। रुचि वीरा ने कहा कि प्रतियोगिता चाहे कोई भी हो, कभी भी उसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। सभी खेलों को गंभीरता के साथ खेलना चाहिए।
इस दौरान हुई प्रतियोगिताओं में नर्सरी बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में सैनिक आदर्श इंटर कॉलेज के यश, डीडीपीएस के अरहम अंसारी, जूनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में डीडीपीएस के आशुदेव, प्रीत सिंह, सैफ जावेद, सीनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में आरजेपी के आशु, वीरा इंटर कॉलेज धर्मनगरी के दीपेश सिकंदर, आदर्श विद्या निकेतन शहबाजपुर के गौरव कुमार ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की प्राइमरी 100 मीटर दौड़ में शहबाजपुर की कुमारी अनीता, कुमारी महविश, डीडीपीएस की अंशिका रानी, जूनियर 100 मीटर दौड़ में डीडीपीएस की रक्षिता शर्मा, सांची मौर्य, सिमरन रतन, सीनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में केपीएस की तृप्ति, आकांक्षा चौधरी, आदर्श विद्या निकेतन शहबाजपपुर की उपासना क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे।
इस मौके पर सीएस गुप्ता, उमेश गुप्ता, विदुषी भारद्वाज, प्रवीण गुप्ता, प्रमोद गोयल, खूशनूद खां, सुभाष कुमार, सरोज गुप्ता, रमेश चंद गुप्ता, छतरपाल सिंह, राजपाल सिंह, रामवीर सिंह आदि मौजूद रहे।