फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशमेश गुरु गोविंद सिंह जी महाराज प्रकाशोत्सव शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
दशमेश गुरु गोविंद सिंह जी महाराज प्रकाशोत्सव शुरू
विज्ञापन

धामपुर। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की ओर से बुधवार से दशमेश गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का 12 दिवसीय प्रकाश उत्सव शुरू हुआ। कार्यक्रम के पहले दिन नगर में प्रभात फेरी निकाली गई।
गुरुद्वारा से प्रभात फेरी का शुभारंभ गुरुद्वारा के दीवान हाल में गुरु महाराज के वजीर ज्ञानी रघुवीर सिंह जी ने अरदास के माध्यम से किया। जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के जिलाध्यक्ष सरदार सतवंत सिंह सलूजा, प्रभात फेरी में स्त्री सत्संग सभा की जत्थेदार बीबी महिंदर कौर खालसा के निर्देशन में बेबे नानकी दल सुखमनी सेवा सोसायटी की गुरुघर की सेविकाओं ने प्रस्तुतियों के माध्यम से गुरु महाराज का गुणगान किया। साहिबजादा बाबा अजीत सिंह दल, गुरु रामदास सेवादल, जाकर गोविंद के जत्था आदि गुरु घर के सेवकों ने सामूहिक उच्चारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई स्थानों पर प्रभात फेरी का स्वागत हुआ। निर्धारित मार्गों की परिक्रमा के बाद प्रभात फेरी गुरुद्वारे में पहुंच कर संपन्न हुई। जहां गुरुद्वारा परिसर में स्थापित निशान साहिब जी की परिक्रमा कर संगत समूह ने चौपाई साहिब का पाठ किया। गुरुद्वारा की प्रबंध समिति के सचिव ने बताया कि दशमेश गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 12 दिवसीय प्रकाश पर्व के अंतर्गत 31 दिसंबर एवं दो जनवरी, चार जनवरी और छह जनवरी को भी नगर में प्रभात फेरी निकाली जाएगी। सात जनवरी को गुरुद्वारा में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का अखंड पाठ प्रारंभ होगा। आठ जनवरी को धामपुर में विशाल नगर कीर्तन निकलेगा। नौ जनवरी को गुरुद्वारा के दीवान हाल में विशेष गुरमत समागम एवं कीर्तन दरबार का आयोजन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें