फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंसिंग की भी उड़ रहीं धज्जियां

विज्ञापन
नजीबाबाद में ड्ग्गामार वाहनों में यात्रियों में हो रहा सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
डग्गामार वाहन वसूल रहे मनमाना किराया
विज्ञापन

नजीबाबाद। परिवहन निगम की बसों की कमी के चलते डग्गामार वाहन नजीबाबाद, हरिद्वार और कोटद्वार मार्ग के यात्रियों से दो से तीन गुना किराया वसूल रहे हैं। डग्गामार वाहनों में सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं हो रहा है।
परिवहन निगम की बसों के चुनाव ड्यूटी में लगाए जाने के बाद से दोनों मार्ग पर बसों की कमी हो गई है। जिस कारण निर्धारित किराए से दो से तीन गुना अधिक किराया डग्गामार वाहन वसूल कर रहे हैं। नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग पर चलने वाले मैक्स वाहन औसतन 70 रुपये किराया वसूल करते हैं। उत्तराखंड में कोविड-19 गाइड लाइन के पालन में अन्य डिपो की बसों के सीमित प्रवेश के बाद से ही डग्गामार वाहनों की किराया वसूली में मनमानी शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैक्स वाहनों में सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं हो रहा है। जिससे यात्रियों के बीच संक्रमण फैलने की प्रबल संभावना बनी रहती है। लोगों ने इस मामले में अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें