फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडर लीक होने से घर में आग लगी

Wed, 07 Sep 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
मोहल्ला मिर्दगान में गैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग से जला सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में  घर के प्रथम तल पर खाना बनाते समय सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। घर में रखे करीब ढाई लाख कैश जलने समेत पांच लाख के सामान का नुकसान हो गया। मोहल्ले के तीन युवकों ने बहादुरी का परिचय देते हुए घर की खिड़की तोड़कर सीढ़ियों से चार बच्चे व दो महिलाओं को बाहर निकाला और आग बुझाया।
विज्ञापन

मोहल्ला मिर्दगान में शादी के माहौल में उस समय विघ्न पड़ गया जब अनीफ ठेकेदार के पुत्र अजगर के घर में खाने बनाते समय सिलेंडर लीक होने से घर में आग लग गई। आग लगते ही मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। मोहल्ले के युवक वसीम, आबिद और      फैजान ने बहादुरी का परिचय देते हुए सबसे पहले घर की     खिड़की तोड़कर चार बच्चे व दो महिलाओं को सीढ़ी से नीचे उतारकर उनकी जान बचाई। उसके बाद युवकों ने मोहल्लेवालों की मदद से रेत व पानी से आग पर बमुश्किल काबू पाया। असगर ने बताया की बुधवार की सुबह ही उनके बेटे की बारात कोटकादर के लिए गई थी। बारात के लौटने की तैयारी चल रही थी। 
मेहमानों के लिए खाना बन रहा था कि  दोपहर ढाई बजे घर में आग लग गई। आग लगने से घर में रखा ढाई लाख कैश व सामान जलकर खाक हो गया है, इससे उनका करीब पांच लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


युवकों ने बहादुरी का परिचय दिया
मोहल्ले के युवक वसीम, आबिद व फैजान ने अपने जान की परवाह न करते हुए घर की खिड़की तोड़कर चार बच्चे व दो महिलाओं को सीढ़ियों से सुरक्षित बहार निकाला।

पुलिस देखती रही तमाशा
मोहल्लेवालों ने बताया कि जब घर में आग लगी थी, तब जाटान चौकी पर तैनात पुलिस वाले मौके पर आ गए थे, किंतु वे तमाशा देखते रहे। उन्होंने किसी भी प्रकार की मदद तक नहीं की। जब मोहल्लेवालों द्वारा घर की आग बुझा दी गई तो वहां खड़े युवकों पर दादागीरी दिखाने लगे।
नहीं पहुंची फायर ब्रिगेेड 
परिवार वालों ने बताया कि मोहल्लेवालों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया था, लेकिन  फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची थी। करीब एक घंटे पहले फायर स्टेशन को सूचना दे दी गई थी। फायर ब्रिगेड के समय पर नहीं पहंुचने से ज्यादा का नुकसान हुआ। पीड़ित परिवार वालों का कहना है कि समय पर गाड़ी अा जाती तो शायद ज्यादा का नुकसान नहीं होता। इस पर परिवार वालों ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें