बिजनौर के ग्राम के ग्राम जहानाबादबाद में बिना परमिशन के काटा गया आम का बाग।
- फोटो : BIJNOR
बिना अनुमति के आम का बाग काटा
गंज दारानगर। ग्राम जहानाबादबाद में बिना अनुमति के 15 से 20 बीघा आम का बाग काटा जा रहा है। वन विभाग ने आम की लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्राली को जब्त किया है।
शुक्रवार को एक लकड़ी ठेकेदार ने वन विभाग से अनुमति लिए बिना ही आम के पेड़ों का कटान शुरू करा दिया। लकड़ी को भी तुरंत ही पास में नहर के पास व सूखी नहर के अंदर इकट्ठा करना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आम की लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्राली जब्त कर ली। ठेकेदार व मजदूर वन विभाग की टीम को देखकर मौके से फरार हो गए।
वन विभाग के एसडीओ इम्तियाज अली सिद्दीकी का कहना है कि इस मामले में ठेकेदार व मजदूरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पेड़ों के कटान की अनुमति किसी को नहीं दी गई है। जो भी ऐसा करेगा उसके खिलाफ विभाग कार्रवाई करेगा।