फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से किशोरी की मौत

Wed, 16 Mar 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
किशोरी की मौत के विरोध में प्रदर्शन कदरते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्दौर में गांव फरीदपुर सधीरन में गोबर से भरा तसला सिर पर लेकर जा रही एक किशोरी की नीचे लटके रहे हाईटेंशन लाइन के तारों की चपेट में आकर मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये बिजनौर भेज दिया। पिता ने तहरीर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव फरीदपुर सधीरन निवासी कविता (16) पुत्री पद्म सिंह मंगलवार की सुबह करीब सात बजे अपनी पशुशाला से गोबर से भरा तसला सिर पर लेकर जा रही थी। जब वह पथवार में गोबर डालने पहुंची तो नीचे लटके हुए हाईटेंशन के तारों से उसका तसला छू हो गया। करंट लगने से वह जमीन पर गिर पड़ी। साथ आ रही पड़ोसी सुधा, रितू, किरन ने शोर मचाया।

शोर सुनकर गांववाले घटनास्थल की और दौड़े । परिजनों को सूचना दी गई। परिजन किशोरी को सीएचसी हल्दौर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुस्साए विपिन कुमार, निपेंद्र शर्मा, महेंद्र सिंह, भगवान देई, ऊषा देवी आदि गांव के लोगों ने सीएचसी पर हंगामा शुरू कर दिया। सिसौना विद्युत निगम के जेई पर आरोप लगाया कि तारों को ठीक कराने के लिए उन्हें कई बार अवगत कराया गया, लेकिन ठीक कराने के लिए रिश्वत मांग रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये बिजनौर भिजवाया। कविता के पिता पद्म सिंह ने थाना पुलिस में विद्युत निगम के खिलाफ तहरीर दी है। उधर, जेई अनिल कुमार ने आरोप को गलत बताया है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप यादव ने तहरीर की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें