फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्ण जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वर्ण जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन

बिजनौर। रानी भाग्यवती देवी महिला महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती वर्ष पर हिंदी विभाग की ओर से समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने सुंदर प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।
रानी भाग्यवती देवी महिला महाविद्यालय में आयोजित समापन कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या जकिया रफत, डा. सविता मिश्र ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती एवं महाविद्यालय की संस्थापक रानी भाग्यवती देवी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर किया। प्राचार्य ने इस काल को स्वर्णिम काल की संज्ञा देते हुए कहा कि इन अंर्तविभागीय प्रतियोगिताओं में 50 से अधिक बच्चों की सहभागिता अभूतपूर्व है, समय का यह खंड इतिहास में दर्ज हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. सविता मिश्र ने आशा व्यक्त की कि चयनित छात्राएं आकाशवाणी नजीबाबाद तक पहुंच कर महाविद्यालय का नाम रोशन करेंगी। बीएड विभागाध्यक्ष सुरेश सिंह, किश्वर जैदी, डा मंजू अरोड़ा ने अपने कविता का पाठ कर सभी को मुग्ध कर दिया। श्रेयसी, देवांशी, राहिल परवीन, सोनिया मलिक ने प्रतियोगिताओं से प्रेरित होकर अपने विचार व्यक्त किए। सपना, नीता, सिमरन, समरीन, नोशबा, विशाखा, सदफ ने हस्तलिखित पत्रिका बना कर सभी को अभिभूत कर दिया। राजनीति शास्त्र की छात्रा गौसिया परवीन ने स्वर्ण जयंती सप्ताह की सचित्र आख्या प्रस्तुत की। संचालन वैैशाली तोमर ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें