फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर निकली तीसरी प्रभात फेरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। श्री गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में तीसरी प्रभात फेरी श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। प्रभात फेरी में शामिल संगत ने शब्द कीर्तन कर पूरे नगर को भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह 5:50 बजे गुरुद्वारा संत सभा, एसडीएम कोर्ट के निकट से प्रारंभ हुई प्रभात फेरी गांधी मूर्ति और हिंदू इंटर कॉलेज मार्ग से होते हुए धामपुर रोड स्थित क्षत्रिय नगर में सरदार स्वर्ण सिंह के आवास पर पहुंची। यहां परिवार की ओर से पुष्प वर्षा कर प्रभात फेरी का स्वागत किया गया। इसके बाद शब्द कीर्तन और अरदास हुई। परिवार की ओर से संगत को मिष्टान्न प्रसाद वितरित किया गया।
प्रभात फेरी में सबसे आगे निशांत सिंह और मनोज टंडन निशान साहिब लेकर चल रहे थे। उनके पीछे गुरु घर के ज्ञानी कृष्ण सिंह और तारा सिंह शब्द कीर्तन करते हुए चल रहे थे। संगत भी उनके साथ गुरु महिमा का गुणगान करती रही।
विज्ञापन

इस अवसर पर गुरुद्वारा संत सभा के प्रधान सरदार केवल पाल सिंह, मनमीत सिंह, जगप्रीत सिंह, तरनप्रीत सिंह, एडवोकेट हरदयाल सिंह, एडवोकेट अमीर सिंह, चंद्रपाल सिंह, चारु मल्होत्रा, रिया कौर, दीपक मल्होत्रा आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें