फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: छत पर टहल रहे युवक की हार्ट अटैक से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पैजनिया। क्षेत्र के ग्राम जैनुलआब्दीनपुर में छत पर टहल रहे एक युवक की अचानक हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई। युवक की मौत से गांव में शोक व्याप्त हो गया।
विज्ञापन

ग्राम जैनुलआब्दीनपुर निवासी फहीम (25) पुत्र साबिर खाना खा कर अपने घर की छत पर टहल रहा था। पड़ोस की छत पर खड़े ग्रामीण ने बताया कि वह अचानक छत पर ही गिर पड़ा। शोर मचाने पर परिवार के लोग दौड़कर छत पर पहुंचे तो फहीम अचेत अवस्था में पड़ा था। परिजनों ने तत्काल चिकित्सक को बुलाया। जांच के बाद चिकित्सक ने फहीम को मृत घोषित कर दिया। फहीम की अचानक मौत से परिवार पर गमों का पहाड़ टूट गया। मृतक अपने पीछे पत्नी सहित दो मासूमों को रोता बिलखता छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें