फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का कलक्ट्रेट में हंगामा

Wed, 11 Jul 2018 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट जाते आकियू के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में आजाद किसान यूनियन ने किसानों के बकाया गन्ना भुगतान सहित कई मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और कलक्ट्रेट में धरना दिया। यूनियन की ओर से राज्यपाल को संबोधित मांग पत्र एसडीएम सदर को सौंपा गया। किसानों ने मांग पूरी नहीं होने पर दोबारा आंदोलन करने की चेतावनी दी है।  
विज्ञापन

आजाद किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष चौधरी विरेंद्र सिंह के नेतृत्व में किसान गन्ना समिति कार्यालय में एकत्रित हुए। यहां से प्रदर्शन करते हुए ट्रैक्टर ट्रॉलियों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां किसान धरना देकर बैठ गए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि चड्ढा ग्रुप की चांदपुर और बिजनौर की चीनी मिलों की मरम्मत का कार्य शीघ्र ही शुरू कराया जाए। उन्होंने किसानों की विभिन्न मांगों को पूरा करने पर जोर दिया। अन्य वक्ताओं ने किसानों के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान करने की मांग की। 
एसडीएम सदर को सौंपे ज्ञापन में चड्ढा ग्रुप की चीनी मिलों की मरम्मत कराने, गन्ने का बकाया भुगतान कराने, बिजली की बढ़ी दरों को तत्काल वापस कराने, जर्जर बिजली लाइनों को बदलवाने, गांव रायपुर बेरीसाल में 40 साल पूर्व बनाई गई सड़क का मुआवजा किसानों को दिलाने की मांग की है। 
विज्ञापन

ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि 10 अगस्त तक किसानों की मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। किसानों की ओर से डीएम को भी एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें हल्दौर चकबंदी प्रक्रिया की जांच कराने, गंज बिजलीघर से व्यवस्था ठीक कराने की मांग की गई है। तहसील में तैनात एक लिपिक पर लोन चढ़ाने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाया गया है। इस मौके पर आकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह, सत्येंद्र राठी, संजीव राठी, पवन सिंह, जितेंद्र सिंह, ओमकार सिंह, गिरिराज सिंह, सौरभ सिंह, नरेंद्र सिंह, सुभाष काकरान, हुकुम सिंह आदि रहे।

बोर्ड बैठक में उठा गन्ना मूल्य भुगतान का मुद्दा 
नजीबाबाद में उप्र सहकारी चीनी मिल संघ लिमिटेड ने केन कमिश्नर और मुख्य सचिव शुुुगर से नजीबाबाद चीनी मिल सहित चीनी मिलों पर बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने की मांग की है। 
उप्र सहकारी चीनी मिल संघ की उपसभापति साधना पांडेय, नजीबाबाद से संघ के डायरेक्टर लोकेंद्र सिंह, मनीष साहनी, राकेश प्रताप, रामवति, राम आश्रय राय और उपेंद्र पचौरी संचालकों ने    लखनऊ में आयोजित चीनी मिल संघ लिमिटेड की बैठक में किसानों की समस्याओं पर विचार किया। सभा के बाद प्रतिनिधिमंडल मुख्य सचिव शुगर और केन कमिश्नर संजय आर भूसरेड्डी से मिला।      संघ की ओर से मुख्यमंत्री, गन्ना मंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रमुख सचिव को सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने शुगर फेडरेशन के एमडी से भी मुलाकात कर उन्हें चीनी मिल संघ बोर्ड की बैठक में उठे गन्ना मूल्य भुगतान तथा अन्य समस्याओं से अवगत कराया

जमीन के मुआवजे के लिए धरना जारी 
नगीना में ग्रामीणों की भूमि का उचित मुआवजा दिलाए जाने समेत चार सूत्री मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन का धरना 19वें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर भारतीय किसान यूनियन के ब्लाक अध्यक्ष समरपाल सिंह, नितिन कुमार, लाखन सिंह, घनश्याम सिंह, डॉ. योगेंद्र कुमार, राम सिंह सैनी, ओमवती, निर्मला, अंशु, हर्ष राजपूत, धर्मपाल सिंह, नत्थू सिंह, परवेंद्र सिंह, अनुज, कुमार आदि मौजूद रहे। यूनियन के ब्लाक अध्यक्ष ने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी, तब तक धरना जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि किसान यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने इस मामले को पूर्ण रूप से संज्ञान में ले रखा है। शीघ्र ही नई रणनीति बनाई जाएगी और आंदोलन को तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें