फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौवे, कबूतर, गिलहरी और बिल्ली मरी मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
कौवे, कबूतर, गिलहरी और बिल्ली मरी मिली
विज्ञापन

धामपुर। क्षेत्र के गांवों में पक्षियों के मरने का सिलसिला जारी है। शनिवार को थाने के गांव बसेड़ा खुर्द में छह कौवे, एक गिलहरी, एक बिल्ली मरी मिली। इसी गांव में एक व्यक्ति के छह कबूतरों की भी मौत हो गई। धामपुर नगर में खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय परिसर में कौवा मरा मिला। पीपलसाना, जमालपुर, बसेड़ा कुंवर में भी पक्षी मरे मिले।
गांव बसेड़ा खुर्द के राजेंद्र सिंह, सुखवीर सिंह, तेजपाल सिंह ने बताया कि शनिवार को उनके गांव में कई पक्षी मरे मिले। गांव के नबील अहमद के पांच पालतू कबूतर मर गए। गांव में एक मृत गिलहरी और बिल्ली भी मिली। ग्रामीणों की सूचना पर वन दारोगा लक्ष्मीचंद टीम के साथ गांव में पहुंचे और मृत जीवों को कब्जे में लिया। सभी को नहटौर पशु चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वन दारोगा का कहना है कि पक्षियों की मौत ठंड से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव जमालपुर के सूरज कुमार का कहना है कि उनके गांव में भी कई कौवे मरे मिले हैं। बीईओ कार्यालय के बाबू चंचल कुमार ने बताया कि उनके कार्यालय परिसर में भी एक कौवा मरा मिला है। गांव बसेड़ा कुंवर और पीपलसाना में भी पक्षी मरे मिले हैं। वन दारोगा का कहना है कि मृत पक्षियों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। धामपुर में उप मुख्य पशु चिकित्साकारी डॉ. अनिल कुमार शर्मा ने अब तक करीब छह पक्षियों का पोस्टमार्टम किया है। सभी की मौत ठंड से होने की पुष्टि हुई है। वहीं, क्षेत्र के लोगों में बर्ड फ्लू को लेकर दहशत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें