फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉक डाउन पर नगर की सीमाएं कीं सील

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉक डाउन घोषित होने से पूर्व ही बाजारों में उमड़ी भीड़
विज्ञापन

नजीबाबाद। प्रदेश में तीन दिन के लिए लॉक डाउन को देखते हुए पुलिस ने नगर तथा आसपास के क्षेत्रों की सीमाएं सील कर दी। मंडावली, भागूवाला, नांगल में पुलिस ने बाजार बंद कराए।
सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में तीन दिन के लिए लॉक डाउन घोषित करते ही बाजारों में भीड़ उमड़ पड़ी। मंगलवार को सुबह से ही किराना, सब्जी, फल तथा जरूरत के सामान के प्रतिष्ठानों पर प्रात से ही भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। पुलिस ने नगर तथा आसपास की सीमाओं से नगर में वाहनों का प्रवेश रोकना शुरू कर दिया। आदर्श नगर पुलिस चौकी पर बाहर से आने वाले वाहनों को नगर में प्रवेश करने से रोक दिया गया।
विज्ञापन

भागूवाला, मंडावली क्षेत्र में पुलिस ने मंडावली और भागूवाला क्षेत्र में व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद कराए। पुलिस ने ऐलान कराया कि कोई लॉक डाउन का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सख्ती से पालन कराया जाएगा : एसडीएम
एसडीएम संगीता और सीओ प्रवीण कुमार सिंह ने कहा सरकार द्वारा घोषित लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से अपने घर रहकर कोरोना को हराने की सलाह दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें