फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार बाजार में उमड़ी भीड़, सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी

विज्ञापन
बिजनौर में रामलीला मैदान में साप्ताहिक बाजार लगाने के लिए जमा दुकानदारों की भीड़। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
रविवार बाजार में उमड़ी भीड़, सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी
विज्ञापन

बिजनौर। लॉकडाउन के चलते मार्च के बाद पहली बार लगे रविवार बाजार मेें भारी भीड़ उमड़ी। बाजार में सोशल डिस्टेंसिंग की पूरी तरह अनदेखी हुई। दुकानदार व ग्राहक दोनों ही बिना मास्क लगाए सामान की खरीदारी और बिक्री करते रहे। साप्ताहिक बाजार की इस तरह की शुरूआत होने से व्यापारिक संगठनों में उबाल है।
हर बुधवार को मोहल्ला काजीपाड़ा में तथा हर बुुधवार व रविवार को रामलीला मैदान में साप्ताहिक बाजार लगता है। मार्च में लॉकडाउन से पहले ही साप्ताहिक बाजार का आयोजन बंद करा दिया गया था। इसी सप्ताह बाजार लगाने की अनुमति मिली है। रविवार बाजार में रामलीला मैदान में भारी भीड़ उमड़ी। जहां व्यापारी लॉकडाउन से पहले दुकान करते थे, वहीं अपना सामान लेकर पहुंच गए। बाजार में सुबह तो व्यापारियों की और बाद में उपभोक्ताओं की भीड़ लगी रही। काफी उपभोक्ता तो केवल यह देखने के लिए रामलीला मैदान में आए कि बाजार लग रहा है या नहीं। बाजार में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हुआ। दुकान व ग्राहकों ने मास्क नहीं लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं एक सप्ताह में तीन पैठ लगने से शहर के व्यापारियों में उबाल है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष मनोज कुच्छल का कहना है कि टैक्स देने वाले व्यापारियों के लिए तमाम पाबंदियां हैं लेकिन पैठ बाजार वालों को शासन ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने की खुली छूट दे दी है। कहा कि शहर में केवल एक ही साप्ताहिक बाजार लगवाया जाए। बाहर से आने वाले दुकानदारों के लिए कोरोना की जांच अनिवार्य की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें