फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगीना में बैंकों के बाहर भीड़

विज्ञापन
नगीना में केनरा बैंक शाखा के बाहर लगी खाताधारकों की लंबी लाइन। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बैंकों के बाहर धूप में लगी भीड़
विज्ञापन

बिजनौर, नगीना। बुधवार को नगर के ज्यादातर बैंकों में सुबह से ही खातेदारों की भीड़ नजर आई। केनरा बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक व भारतीय स्टेट बैंक में शाखा खुलने से पहले ही सैकड़ों खातेदार तेज धूप के बीच बैंकों के बाहर बैठे हुए नजर आए।
विज्ञापन

उधर लॉकडाउन के अनुपालन के लिए प्रशासन की तमाम कोशिशों के बाद भी सुबह नगर में लोगों का आवागमन कम होने का नाम नहीं ले रहा है। डोर टू डोर खाद्य सामग्री भिजवाने के लिए चयनित दुकानदारों द्वारा दुकान खोल कर सामान बेचने का सिलसिला भी जारी है। तहसीलदार हामिद हुसैन का कहना है लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी क्राइम विनय कुमार ने बताया कि बेवजह सड़क पर घूमने वाले सात बाइक सवारों व एक कार का ई-चालान काटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें