धामपुर के एसबीडी कॉलेज में आयोजित दिवाली मेले में शामिल अतिथियों के साथ छात्राएं स्रोत महाविद्य
धामपुर। सौभाग्यवती बाई दानी महिला महाविद्यालय गृह विज्ञान विभाग की छात्राओं की ओर से दो दिवसीय दीपावली मेले का आयोजन किया गया। मेले में छात्राओं ने स्टॉल लगा उन्हें आकर्षक ढंग से सजाया। अपने द्वारा तैयार विभिन्न हस्तशिल्प कलाकृतियों एवं दीपावली से संबंधित सजावटी वस्तुओं को प्रदर्शित किया।
छात्राओं ने सुंदर दीपक, झालरें, पूजा की थालियां, हस्तनिर्मित गजरे एवं अन्य सजावटी वस्तुएं आकर्षण का केंद्र रहीं। मंगलवार को दूसरे दिन मेले का उद्घाटन प्रबंधक रेनू गोयल, प्राचार्या प्रो. पूनम चौहान ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। मेले में प्रबंध समिति सदस्य उमा देवी, नीलम, रश्मि, नमिता, रूपाली उपस्थित रहीं। प्रबंधक ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों ने छात्राओं द्वारा लगाई गई विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया।
मेले का मुख्य आकर्षण छात्रा मरियम द्वारा क्रोशिया से तैयार किए गए सुंदर गजरे एवं बालों में लगाने के लिए बनाए गए आकर्षक फूल रहे। इन हस्त निर्मित कलाकृतियों को शिक्षिकाओं एवं अतिथियों ने विशेष रूप से पसंद किया। इसके अतिरिक्त छात्राओं द्वारा तैयार दिवाली की झालरों, सजावटी दीपकों एवं अन्य हस्तशिल्प वस्तुओं की भी खूब सराहना हुई। मेले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कार देकर कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में छात्रा सेजल, सायना, पारुल, रूपाली, पायल, अंजली, प्राची, इफ्फत एवं जुबैरिया का सराहनीय योगदान रहा।