फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर शव जंगल में फेंका

Fri, 30 Sep 2016 01:23 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में युवक की हत्या करके उसका शव गांव कंभौर के जंगल में फेंक दिया गया। पुलिस ने शव बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तीनों युवकों के खिलाफ हत्या की रिपेार्ट दर्ज कराई गई है।  
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव जमालपुर पठानी निवासी मामराज सिंह का 28 साल का पुत्र अरुण गांव हमीदपुर निवासी हिमांशु के साथ 26 सितंबर को बिजनौर आया था। अरुण घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश की पर कोई पता नहीं चला। हिमांशु भी तब से घर नहीं लौटा है। बुधवार की रात अरुण का शव गांव कंभौर के जंगल में पड़ा मिला। उसका चेहरा पशुओं ने खा रखा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अरुण के पिता मामराज ने गांव के ही देवेंद्र व उसके पुत्र रचित व गांव हमीदपुर निवासी हिमांशु के खिलाफ  हत्या में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसका शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। शहर कोतवाल ऋषिराम कठेरिया के मुताबिक गांव के देवेंद्र व मामराज में पुरानी दुश्मनी चल रही थी । मामराज ने पुलिस को बताया कि देवेंद्र की नीयत ठीक नहीं थी। हिमांशु अरुण का दोस्त था। देवेंद्र ने हिमांशु के जरिए अरुण को बुलाकर उसका मर्डर करा दिया। पुलिस ने देवेंद्र ,  हिमांशु के पिता व देवेंद्र के एक अन्य पुत्र को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। देवेंद्र का पुत्र रचित भी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें