फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को मार डाला

Wed, 16 Dec 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहसपुर/स्योहारा में दहेज के लिए एक नवविवाहिता की ससुराल वालों ने हत्या कर दी। उसका शव फांसी पर लटका मिला। मृतका के पिता ने दामाद और ससुर के खिलाफ दहेज  हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


गांव मुकरपुरी निवासी मलखान सिंह की 19 साल की बेटी शीतल की शादी नौ मार्च 2014 को गांव रसूलपुर कस्बा उर्फ राजीपुर सहसपुर थाना स्योहारा निवासी कपिल के साथ हुई थी। बताया कि शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज लाने के लिए शीतल पर दबाव डालते थे। दहेज न लाने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। शीतल ने कई बार मायके वालों से शिकायत की। मायके वाले उसको समझाकर शांत कर देते थे।

15 दिन पहले शीतल को आपरेशन से एक लड़का हुआ था। इसके बाद पति कपिल और ससुर रुप सिंह ने शीतल के पिता मलखान सिंह से 50 हजार रुपये दहेज के नाम पर मांगे।
जिस पर उसने रुपये देने में असमर्थता जताई। आरोप लगाया कि दहेज नहीं मिलने पर 15/16 दिसंबर की रात कपिल और रुप सिंह ने फांसी लगाकर शीतल को मार डाला। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें