फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लुटेरे गिरफ्तार, एक फरार

Sun, 19 Jun 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
धामपुर पुलिस द्वारा पकड़े गए बदमाश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धामपुर में पुलिस ने शनिवार को दो लुटेरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई सोने की चेन और 14,460 रुपए की नकदी बरामद की। तलाशी के दौरान बदमाशों से एक तमंचा, चाकू और बड़ी  मात्रा में कारतूस भी मिले है। पकड़े गए बदमाश उत्तराखंड के जिला उद्यम सिंह नगर के खमरिया गांव निवासी गुरपाल सिंह और  बरैनी निवासी परमजीत है। 
विज्ञापन

कोतवाल अजय कुमार सिंह ने बताया कि इन बदमाशों ने धामपुर थाना क्षेत्र के गांव भगवानवाला निवासी सौरभ की पत्नी सर्वेश के गले से सोने की चेन लूट ली थी। सूचना मिलने पर दारोगा राजवीर सिंह, संजय, मोहित शर्मा और रविंद्र कुमार ने घेराबंदी कर बाइक सवार दो बदमाशों को कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तार कर लिया गया था। जबकि एक बदमाश मौके से फरार हो गया था। तलाशी के दौरान इन बदमाशों से एक तमंचा , लूटी गई सोने की चेन और 14,460 रुपए की नकदी बरामद हुई है।  लूट की शिकार महिला सर्वेश ने बरामद सोने की चेन की पहचान कर ली है। इन बदमाशों ने धामपुर थाना क्षेत्र में 21 जनवरी को बड़ी मंडी में लाला नरेंद्र गुप्ता के कार्यालय से हुई 90 हजार की लूट, आठ जून को अनुराधा की लूटी सोने की चेन और एक स्कूटी की लूट को स्वीकार किया है। बदमाशों ने बताया कि बाजपुर निवासी उनका  एक साथी दीपक है। 
पुलिस को चकमा देकर हुए रफूचक्कर 
धामपुर में पुलिस की हाईवे 74 पर रामलीला मैदान के पास कार में सवार बदमाशों से शुक्रवार देर रात मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई। मगर पुलिस बदमाशों को पकड़ने में नाकाम रही। कार में सवार बदमाश पुलिस को चुनौती देते हुए फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें