चंदक/कोतवाली देहात में ट्रैक्टर की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। युवक के भाई ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही से ट्रैक्टर चलाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। वही, कोतवाली देहात के गांव रोशनपुर प्रताप के निकट सड़क हादसे में घायल हुए व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया।
नजीबाबाद के गांव चंदपुरा निवासी हरजीत (20) बिजनौर की नहर कॉलोनी निवासी मोनू का ट्रैक्टर चलाता है। बृहस्पतिवार रात हरजीत और मोनू मंडावर के गांव दयालवाला से ट्रैक्टर से बिजनौर आ रहा थे। ट्रैक्टर मोनू चला रहा था। दयालवाला के निकट झटका लगने पर हरजीत ट्रैक्टर से नीचे गिर गया और टायर की चपेट में आ गया। हादसे में हरजीत की मौके पर ही मौत हो गई।
हरजीत के भाई सोनू ने मोनू के खिलाफ लापरवाही से ट्रैैक्टर चलाने की तहरीर दी है। वहीं नगीना के गांव जीतपुर पाडली निवासी जुल्फकार (30) बाइक से कोतवाली से नगीना जा रहा था।