फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक, बाइक की भिड़ंत में महिला की मौत

Wed, 14 Oct 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद/मंडावली। रायपुर-नजीबाबाद में हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत चिंताजनक बनी है।
विज्ञापन


हरिद्वार निवासी रोहित वर्मा अपनी माता राजबाला और पत्नी उमेश देवी को बाइक पर बैठाकर नाना की तेरहवीं में गांव नूरपुर जा रहा था। मंडावली क्षेत्र में भागूवाला-मोटा महादेव बाईंपास मार्ग पर सुक्खा नदी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें राजबाला की मौत हो गई।

रोहित वर्मा ने घटना की सूचना मंडावली पुलिस को दी। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया, जबकि ट्रक चालक ट्रक को छोड़ फरार हो गया। उधर खलीलपुर निवासी योगराज बाइक से अपनी माता समला देवी और बहन शोभा के साथ रायपुर से नजीबाबाद की ओर आ रहा था।
विज्ञापन


रायपुर-नजीबाबाद मार्ग पर गढ़मलपुर फाटक के निकट पहुंचने पर बाइक की टक्कर  सामने से आ रही एक अन्य बाइक से हो गई। जिसमें रायपुर निवासी दिलशाद, मोहसिन, सलमान के अलावा योगराज, समला, शोभा घायल हो गए।

घायलों को सीएचसी समीपुर पर भर्ती कराया गया। योगराज, समला, सलमान की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
उधर, किरतपुर के  ग्राम उमरपुर निवासी धर्मेंद्र बाइक से अपने साथी उमेश  रूकनपुर मुजफ्फरनगर के साथ किरतपुर से ग्राम उमरपुर जा रहा था।

तभी आगे जा रही रिक्शा से बाइक टकरा गई। इसमें शहापुर सुक्खा निवासी रिक्शा चालक ऋषिपाल भी घायल हो गया।

बाइक की चपेट में आया वृद्ध
नगीना। मोहल्ला लाल सराय निवासी मवासी सिंह सैनी(70) घर से मॉर्निंग वाक के लिए निकला था। सुबह करीब छह बजे हिंदू इंटर कॉलेज के गेट के सामने पहुंचा तो नगीना की दिशा से तीव्र गति से जा रहे गांव अस्दुल्लापुर कल्याण निवासी पूरन सिंह की बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिजनों द्वारा उपचार के लिए सीएचसी नगीना में भर्ती कराया । उधर, मोहल्ला काजी सराय निवासी इकबाल अहमद का पुत्र सैफी (20) बाइक से नगीना घर वापस जा रहा था। वर्षा के कारण बाइक स्लिप होने पर एक रिक्शा से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसका इलाज प्राइवेट चिकित्सक से कराया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें