फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर खाकर युवक-युवती ने दी जान

Sat, 11 Nov 2017 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडावली में युवक-युवती द्वारा उठाया गया आत्मघाती कदम दो परिवारों पर पहाड़ बनकर टूटा। गांव कांठपुर में युवक-युवती ने विषैले पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। लड़की के घरवालों ने बिना पुलिस कार्रवाई के ही अंतिम संस्कार कर दिया। 
विज्ञापन

शनिवार दोपहर ब्रह्मपाल की 19 वर्षीय पुत्री हिमानी की विषैले पदार्थ का सेवन कर लेने से हालत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए तिसोतरा में एक प्राइवेट चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने युवती को मृत घोषित कर दिया। हिमानी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि परिजनों ने हिमानी का रिश्ता तय कर दिया था। डेढ़ माह बाद उसकी शादी थी।
हिमानी के परिजनों की चीख-पुकार अभी थमी भी नहीं थी कि चंद कदम के फासले पर बलवीर के 20 वर्षीय पुत्र अभिषेक उर्फ छोटू ने भी विषैले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजन अभिषेक को भी उपचार के लिए तिसोतरा ले गए, मगर उ सकी भी सांसें थम गईं। चंद घंटों में युवक-युवती की मौत से परिवारों में दिन भर कोहराम मचा रहा। 
विज्ञापन

साथ ही इनको लेकर कई तरह  के गांव में चर्चाएं फैल रही हैं।  घटना की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची,  मगर परिजनों द्वारा   मामले में कोई कार्रवाई न चाहने की पुलिस से अपील करते हुए  युवती का अंतिम संस्कार कर  दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें