फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े क्रेशर पर बदमाशों का धावा

Tue, 12 Jan 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली देहात में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े कोतवाली-नहटौर मार्ग पर ताज शुगर फैक्ट्री शहबाजपुर में घुसकर क्रेशर मालिक व उसके पुत्र से साढ़े तीन लाख रुपये से भरा बैग लूटकर तमंचे से फायर करते हुए फरार हो गए। लूट की इस घटना से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग अभियान चलाया, पर कोई बदमाश हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन



किरतपुर के मोहल्ला चौहानान निवासी इकरार अहमद का कोतवाली देहात क्षेत्र के कोतवाली-नहटौर मार्ग पर ग्राम शहबाजपुर में ताज शुगर फैक्ट्री के नाम से क्रेशर है। सोमवार को इकरार अहमद कार से अपने पुत्र नवेद को साथ लेकर करीब साढ़े ग्यारह बजे क्रेशर में पहुंचे थे। इकरार अहमद कार गैराज में खड़ी करने लगे। नवेद कैश बैग व कागजात से भरा बैग लेकर कैश काउंटर की ओर जा रहा था।

इस दौरान क्रेशर में बाइक से तीन बदमाश घुस आए। बदमाशों ने नवेद अहमद की कनपटी पर तमंचा लगाकररुपये से भरा बैग लूट लिया और तमंचे  से फायर करते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन



घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। बदमाशों की तलाश में पुलिस ने कांबिंग अभियान चलाया, लेकिन कोई बदमाश पुलिस के हाथ नहीं लगा। सीओ नगीना गमलेश्वर विल्टोरिया भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। चार दिन पूर्व भी इस मार्ग पर ग्राम श्यालू नंगला के पास दो बाइक पर सवार छह बदमाशों ने मानसरोवर कालोनी नजीबाबाद निवासी दीपक कुमार से पांच लाख रुपये लूटे थे । पुलिस बदमाशों को नहीं पकड़ पाई। एसओ आरके सिंह के मुताबिक इकरार अहमद ने लूट की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। जल्दी केस खुलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें