फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोचड़ा के सरपंच के घर पर हमला, छह घायल

Tue, 12 Jan 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव चोचड़ा में चुनाव परिणाम घोषित होते ही नवनिर्वाचित सरपंच के घर पर हमला कर दिया। हमले का आरोप हारे हुए प्रत्याशी और उसके समर्थकों ने लगाया गया है। इस वारदात में ईंटों व डंडों का खुलकर प्रयोग किया गया, जिसमें एक 7 वर्षीय बच्चे व एक महिला सहित 6 लोगों को चोटें आईं हैं।
विज्ञापन


बच्चे को गंभीर अवस्था में करनाल के निजी अस्पताल में ले जाया गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी हरविंद्र सिंह दलबल सहित मौके पर पहुंचे व स्थिति पर काबू पाया। दोनों पक्षों में भारी तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

गांव चोचड़ा से कर्मबीर शर्मा व डिंपल शर्मा के बीच कड़ा मुकाबला रहा। सोमवार को हुई मतगणना में कर्मबीर शर्मा को विजयी घोषित किया गया। नवनिर्वाचित सरपंच कर्मबीर शर्मा का आरोप है कि हारी हुई प्रत्याशी डिंपल शर्मा के पिता सुदामा राम को हार हजम नहीं हुई व परिणाम सुनते ही अपने समर्थकों के साथ सीधे गांव पहुंचकर हमारे घर पर धावा बोल दिया।
विज्ञापन


इसमें 7 वर्षीय अंकित को गंभीर चोटें आई व इसके साथ, आभा, सतपाल, सुनील, रविदत्त, संतरो आदि घायल हो गए। सरपंच कर्मबीर की माता लिछमी देवी ने बताया कि अचानक हुए इस हमले से परिवार में दहशत का माहौल है। 7 वर्षीय बच्चे को करनाल भर्ती कराया गया, जबकि अन्य घायलों को असंध सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, थाना प्रभारी हरविंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

पुलिस व समर्थक भी भिड़े
करनाल रोड स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में तीन गांवों की हुई मतगणना में गांव सालवन के सरपंच पद के परिणाम के बाद पुलिस व एक समर्थक के बीच हुई कहासुनी के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसके बाद स्कूल के मुख्यद्वार से भीड़ को हटाने के लिए हल्का बल का प्रयोग करना पड़ा। इस बल प्रयोग में पुलिस ने भीड़ पर लाठी चार्ज किया। इस तरह से मची भगदड़ से करनाल रोड पर जाम की स्थित उत्पन्न हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें