फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल पहुंचा गांव, युवक पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 01 Jan 2017 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में प्रेम प्रसंग में फरार हुआ एक प्रेमी जोड़ा घर पहुंचा तो परिजनों ने उनको जमकर पीटा। मामले के निपटारे के लिए गांव में पंचायत होने के बाद कोई फैसला नहीं हुआ। प्रेमिका के पिता ने प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना कोतवाली शहर के एक गांव निवासी प्रेमी युगल कुछ दिन पहले फरार हो गया था। दोनों के अलग संप्रदाय का होने के कारण मामला चर्चा का विषय बना हुआ था। रविवार को दोनों अपने अपने घर पहुंचे। दोनों के परिजनों ने उनकी जमकर पिटाई की। गांव वालों के अनुसार मामले में फैसले के लिए पंचायत बुलाई गई, लेकिन पंचायत में सहमति नहीं  बन पाई। थाने में मामले को लेकर फिर से सहमति की कोशिश हुई, लेकिन फैसला नहीं हुआ। युवती के पिता ने युवक राहुल के खिलाफ बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें