फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर शव झोपड़ी में लटकाया

Sat, 05 Sep 2015 10:44 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
अफजलगढ़। अनवरपुर चंडिका में एक युवक का शव खेत पर बनी झोपड़ी  में लटका मिला। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताते हुए गांव की एक महिला सहित तीन व्यक्तियों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की रिपोर्ट दर्ज होगी। मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। शनिवार सुबह  अनवरपुर चंडिका निवासी आकाश (20) पुत्र भजन सिंह का शव गांव के  बाहर स्थित नरेंद्र सिंह के नलकूप पर बनी झोपड़ी की बल्ली में प्लास्टिक  की रस्सी से लटका मिला।

मृतक के पिता का कहना है कि उनका बेटा गांव निवासी  ठेकेदार टीकेंद्र  उर्फ भूरे के पास चैन्नई में रहकर मजदूरी करता था। तीन दिन पहले वह फोन पर परिजनों से बात कर चैन्नई से अपने घर के लिए चला था।
विज्ञापन



शुक्रवार  को उसने बताया था कि वह दिल्ली पहुंच गया है, परंतु शनिवार की सुबह परिजन  उसकी लाश मिलने की सूचना पाकर सन्न रह गए। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर  ठेकेदार के परिजनों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  परिजनों का आरोप है कि ठेकेदार उनके बेटे की मजदूरी नहीं दे रहा था।  ठेकेदार के परिजन कई दिन से उनके घर की रैकी कर रहे थे। कई बार उन्होंने  आकाश के घर आने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी।

 शुक्रवार को भी आरोपी  ठेकेदार के परिजनों ने मृतक के घर आकर उसके बारे में पूछताछ की थी। मृतक के  पिता ने ठेकेदार के परिजनों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए महिला सहित  तीन के विरूद्घ घटना की तहरीर दी। सीओ अजय कुमार का कहना है कि शव को पीएम  के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने पर आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज  कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें