स्योहारा के गांव चंचलपुर में तीन घरों में चोरी के बाद बिखरा हुआ सामान।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में चोरों ने सोमवार रात तीन घरों में ताला कुंडी तोड़कर और नशीला पदार्थ सुंघाकर तीस तोले सोना, आधा किलो चांदी और आठ लाख रुपये की नगदी सहित अन्य सामान चुरा लिया। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस पड़ताल कर रही है।
सोमवार रात चोरों ने गांव चंचलपुर में शौकीन सिंह, अंकित चौधरी तथा रामशरण सिंह के मकान में चोरी की। शौकीन सिंह के मुताबिक सुबह करीब पांच बजे उसकी आंख खुली तो उसने देखा कि घर का मुख्य दरवाजा खुला पड़ा है और एक कमरे के दरवाजे में लगा कुंडा और ताला भी टूटा हैं। अंदर रखी अलमारी का सारा सामान फर्श पर बिखरा था।
शौकीन सिंह ने बताया कि चोर उनकी अलमारी तोड़ कर उसमें रखे हुए एक लाख रुपये तथा आठ तोले सोने के जेवर चोरी करके ले गए। मकान के ऊपर के कमरों में रहने वाले अंकित चौधरी के कमरे का कुंडा ताला तोड़कर अलमारी में करीब आठ लाख रुपये और 20 तोले सोने एवं आधा किलो चांदी के आभूषण चोरी कर लिए गए। शौकीन सिंह की पत्नी ने बताया कि चोरो ने उन्हें तथा परिवार के अन्य लोगों को कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया था।
गांव में रामशरण के मकान में छत से उतर कर चोरो ने अलमारी में रखे रामशरण के पुत्र सुनीत कुमार 20 तोले सोने आभूषण तथा 15 हजार की नकदी सहित अन्य सामान चोरी किया। रामशरण की पत्नी कमलेश ने बताया कि चोरी की घटना का उन्हें पता नहीं चल पाया। घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दे दी गई। लेकिन अभी तक चोरी करने वालों के बारे में कुछ पता नहीं चला है।