फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधम को लखनऊ शिफ्ट कराने वाले निशाने पर

Sat, 05 Sep 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। वेस्ट यूपी के शातिर अपराधी उधम सिंह के लखनऊ जेल में शिफ्ट होने के बाद उधम को बिजनौर से लखनऊ भिजवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले लोग उधम गैंग के निशाने पर आ गए हैं।
विज्ञापन


उधर, मेरठ जेल से योगेश भदौड़ा को बिजनौर जेल शिफ्ट करने की चर्चा है। उधम को लखनऊ जेल भेजने से जेल प्रशासन को भी राहत मिली है।


 उधम सिंह करनावल को जुलाई 2014 में मेरठ जेल से बिजनौर जेल शिफ्ट किया गया था। तभी से उधम सिंह बिजनौर जेल से गैंग चला रहा था। बिजनौर समेत वेस्ट यूपी के कई जिलों से उधम सिंह बड़े कारोबारियों से रंगदारी वसूल रहा था।

ऐसे में काफी समय से बड़े कारोबारी उधम सिंह को बिजनौर जेल से दूर की जेल में भिजवाने की कवायद में जुटे हुए थे। शुक्रवार की देर शाम उधम सिंह को लखनऊ जेल भेजने का आदेश आते ही देर रात में उधम को पुलिस भारी सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस के वाहनों से लखनऊ जेल ले गई।
विज्ञापन


उधम के शूटरों को इसकी कानोंकान खबर नहीं लगी। सूत्रों की मानें तो उधम को लखनऊ जेल भिजवाने वाले अब उधम गैंग के निशाने पर आ गए हैं। उधर, मेरठ जेल में बंद योगेश भदौड़ा को बिजनौर जेल भेजने की दिन भर चर्चा रही पर देर शाम तक ऐसा कोई आदेश नहीं आया।

उधम सिंह व योगेश भदौड़ा गैंग में काफी समय से दुश्मनी चल रही थी। दोनों एक दूसरे के खून के प्यासे थे। पिछले दिनों वेस्ट यूपी के एक बड़े बदमाश ने मध्यस्थता करके दोनों के बीच की दुश्मनी खत्म करा दी थी। उधम सिंह के बिजनौर जेल से जाने से जेल प्रशासन को भारी राहत मिली है।

उधम को लेकर अफसर अक्सर टेंशन में रहते थे। बिजनौर की धरती पर गैंगवार होने का भी अफसरों को हमेशा डर सताता रहता था। जेलर आकाश शर्मा के मुताबिक देर रात भारी सुरक्षा में पुलिस उधम सिंह को लखनऊ ले गई है। योगेश भदौड़ा को बिजनौर जेल में शिफ्ट करने का कोई आदेश नहीं आया है।


अरविंद और विजया रह गए जेल में
बिजनौर । बिजनौर जेल में अब मऊ से आए शातिर अपराधी अरविंद सिंह व फिरोजाबाद से आई शातिर महिला अपराधी विजया यादव रह गए हैं। विजया यादव व अरविंद का पूरब के कई जिलों में जाल फैला हुआ है। विजया यादव जेलों में बवाल कराने में भी बदनाम रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें