फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा के साथ पड़ोस के युवक ने दुष्कर्म किया

Wed, 26 Aug 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दौर। क्षेत्र के गांव में घर में सो रही कक्षा सात की छात्रा के साथ पड़ोस के युवक ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने छात्रा की कनपटी पर  तमंचा लगा दिया। पीड़ित ने रात में ही थाने में नामजद तहरीर दी।
विज्ञापन



एक गांव की तेरह साल की छात्रा कक्षा सात में पढ़ती है। सोमवार की रात में छात्रा मां के साथ कमरे में सोई थी। उसका पिता और भाई घेर में सो रहे थे। रात करीब साढे़ नौ बजे मां पशुओं को चारा डालने घेर में चली गई। आरोप है पड़ोस का युवक दीवार कूदकर मकान में घुसा और कमरे में सो रही छात्रा को दबोच लिया।

छात्रा ने शोर मचाया तो आरोपी ने छात्रा को डराने के लिए उसकी कनपटी पर तमंचा लगा कर दुष्कर्म किया। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो आरोपी भुगत की धमकी देकर भाग गया। छात्रा के परिजन रात में ही थाने पहुंचे और वारदात की तहरीर दी। इसके बाद दारोगा अरविंद कुमार फोर्स के साथ गांव पहुंचे और दबिश की, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन



ग्रामीणों ने बताया आरोपी के पिता की कई साल पहले मृत्यु हो चुकी है। वह अपने भाई के साथ देहरादून में रहता है। चार दिन पहले वह अपनी खेती की जमीन बेचने गांव आया था। आरोपी वारदात के बाद फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें