फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र ने फांसी लगाई

Mon, 08 Feb 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
अफजलगढ़ में गांव महसन पुर निवासी एक शोध छात्र ने दो शोध शिक्षकों के उत्पीड़न से तंगआकर फांसी पर लटकर जान दे दी। घटना  का पता लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। शनिवार को पीएम के बाद घर पहुंचे शव को देख गांव में मातम छा गया। ग्रामीणों ने शोध छात्र का नम आंखों के बीच अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक के पिता ने दोनों शिक्षकों पर उत्पीड़न कर रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


गांव निवासी मोहित (24) पुत्र दिनेश कुमार केंद्रीय विश्वविद्यालय बांदर सिद्री अजमेर (राजस्थान) में दो साल से गणित विषय में पीएचडी कर रहा था। इस वर्ष उसका पीएचडी का अंतिम वर्ष चल रहा था। पांच फरवरी को उसने अपने किराए के रूम पर फांसी पर लटकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को उसके रूम से मिले सुसाइड नोट से पता लगा है  शोध छात्र का एक शिक्षक और शिक्षिका उत्पीड़न कर रहे थे।

सूत्रों के अनुसार  छात्र दोनों के उत्पीड़न से तंग आ चुका था। दोनों उससे घर की साफ सफाई और बर्तन साफ कराते थे। उसने उत्पीड़न के संबंध में एक दिन पहले परिजनों को भी बताया। परिजनों ने उसे धैर्य से पढ़ाई पूरी करने का आग्रह किया, वह शिक्षकों के उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं कर सका। अतंत: उसे अपनी जान दे दी। घटना का पता लगते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


शनिवार को पीएम के बाद घर पहुंचे शव को देखकर ग्रामीणों की आंखें नम हो गई। ग्रामीणों ने कहा मोहित पढ़ाई में शुरू से अव्वल रहा। वह अपने परिवार में दूसरे नंबर का था। उसके एक बड़ा भाई और छोटी बहन भी है। मृतक के पिता दिनेश कुमार ने आरोपी शिक्षिका विद्घता जैन और एचओडी डीसी शर्मा के खिलाफ अजमेर थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। परिजनों ने रविवार को छात्र का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें