फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोतस्करों ने एसओ पर चाकू ताना

Thu, 24 Nov 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर के हल्दौर  में  पुलिस ने मंगलवार रात वाहनों की चेकिंग के दौरान गोवंश लदे ट्रक को रोक लिया। इससे नाराज गोतस्करों ने थाना प्रभारी निरीक्षक अख्तियार अहमद अंसारी पर चाकू तानकर धमकाया। पुलिसकर्मियों को आते देखकर गोतस्करों ने जान से मारने की नीयत से थाना प्रभारी निरीक्षक पर फायरिंग कर खेतों में फरार हो गए। पुलिस ने गोतस्करों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। गोतस्करों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। गोवंश को बैराज स्थित गोशाला में भेजा गया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक अख्तियार अहमद पुलिस बल के साथ मंगलवार रात बालकिशनपुर चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे। बिजनौर की ओर से आ रहे ट्रक को रुकने का इशारा किया। चालक ने ट्रक की स्पीड तेज कर भागने की कोशिश की। सड़क पर मार्ग चौड़ीकरण चलने से साइडें खुदी होने पर चालक को ट्रक रोकना पड़ा। 
थाना प्रभारी निरीक्षक ट्रक के पास गए। इस पर ट्रक में सवार एक व्यक्ति ने उन पर चाकू तान दिया। मौके पर और पुलिसकर्मियों को आते देखकर ट्रक में सवार तीन आरोपी थाना प्रभारी निरीक्षक पर तमंचे से फायरिंग करते हुए खेतों में भाग गए। पुलिस ने गोतस्करों की तलाश में रात में ही कांबिंग की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली। इसमें ट्रक से 13 बैल बरामद हुए। बैलों को ठूंस ठूंसकर ट्रक में भरा गया था।  सभी बैल सही सलामत मिले। उनको बिजनौर में बैराज रोड स्थित गोशाला में भेजवाया गया है। पुलिस ट्रक के नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश में लग गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक की ओर से गोतस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें