फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार में धोखा खाने पर की सलहज की हत्या

Mon, 07 Nov 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
नूरपुर में पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नूरपुर में पुलिस ने नूरपुर के शहीदनगर क्षेत्र में महिला की हत्या का खुलासा कर दिया है। पूछताछ में हत्यारोपी ने बताया है कि प्यार में धोखा खाने पर ही उसने सलहज सपना की गला घोंटकर हत्या की। उसकी निशानदेही पर सलमा का शव गन्ने के खेत से बरामद कर लिया गया है। शव गलाने के लिए उस पर नमक भी छिड़का गया था।
विज्ञापन

शहीदनगर निवासी सलमा खातून 20 अक्तूबर को घर से लापता हो गई थी। उसके पति मोमीन अहमद ने 23 अक्तूबर को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराकर बहनोई अमरोहा जनपद के गांव पैगंबरपुर निवासी फरजंद पर उसे भगा ले जाने का आरोप लगाया था। मोमीन ने फरजंद पर पत्नी की हत्या करने की भी आशंका जताई थी। पुलिस ने फरजंद को गिरफ्तार कर उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सलमा की हत्या करने की बात कबूल कर ली। पुलिस के मुताबिक शनिवार देर शाम फरजंद की निशानदेही पर सलमा का शव बरामद कर लिया। फरजंद के सलमा से कई वर्षों से अवैध संबंध थे। इस बीच सलमा के कुछ अन्य लोगों से भी संबंध हो गए। इस बात का पता लगने पर फरजंद ने सलमा को सबक सिखाने की ठान ली। इसके बाद 20 अक्तूबर को फरजंद ने सलमा को फोन कर पैगंबरपुर बुलाया और गन्ने के खेत में ले जाकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में शव को गड्ढा खोदकर वहीं दबा दिया। शव गलाने के लिए उसके ऊपर नमक भी डाल दिया। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि हत्यारोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें