पुलिस की हिरासत में लोगों को ठगी का शिकार बनाने के आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
नजीबाबाद में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इन्होॆंने इलाके के कई लोगों को अपना शिकार बनाया है।
उनके पास से पुलिस को तलाशी के दौरान तमंचा और चाकू भी मिले हैं। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने मंडी समिति में छापामारी कर छह लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए युवक नौकरी दिलाने के नाम पर भोले-भाले लोगों से ठगी करते थे।
सरगना स्वयं को एक कंपनी का अधिकारी बताकर साथियों की मदद से ठगी करता था। पुलिस के मुताबिक, झिलमिला निवासी चव्वा सिंह से गिरोह ने 25 हजार रुपये ठगे थे। आरोपियों में नूरपुर, स्योहारा, ठाकुरद्वारा क्षेत्र के भूदेव, गौतम, अजयपाल, ओमप्रकाश, नितिन चौहान, हरिराज शामिल हैं।