फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्ती के चक्कर में घर से चली गई थी

Mon, 29 May 2017 12:17 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : file photo
विज्ञापन
चौसाना। फोन पर मिस कॉल के बाद हुई दोस्ती के चक्कर में किशोरी घर से लापता हो गई। बदायूं निवासी दूसरे समुदाय का उसे अपने घर ले गया। सर्विलांस के जरिये पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया है, लेकिन मुख्य आरोपी अभी फरार है। उसके एक दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने चौसाना चौकी में तहरीर देकर बताया था कि 16 मई को नाबालिग पुत्री  लापता हो गई है। पुलिस को पड़ताल में पता चला कि लड़की के फोन पर एक युवक की मिस कॉल आई थी। किशोरी की युवक से दोस्ती हो गई और प्रतिदिन बात होने लगी। मौका पाकर घर से दोनों लापता हो गए।

सर्विलांस पर किशोरी के मोबाइल की लोकेशन बदायूं में मिली। 25 मई को बदायूं के थाना कादरगढ़ चौक क्षेत्र के गांव कादरवाड़ी में आरोपी युवक कलाम के घर से किशोरी को बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन


जबकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही युवक फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि युवक किशोरी को बहला फुसलाकर चौसाना से करनाल और दिल्ली होता हुआ बदायूं जिले के गांव कादरवाड़ी पहुंचा। चौकी प्रभारी पंकज शर्मा का कहना है कि किशोरी का मेडिकल कराया जाएगा। फिलहाल उसे परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। आरोपी कलाम के बरेली निवासी दोस्त आफताब हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें