फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में भाई-बहन की मौत

Fri, 18 Sep 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना में  कस्बे में कताई  मिल के पास डंपर के नीचे आने से बाइक सवार सगे भाई-बहन की मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगोें ने हाईवे जाम कर यहां पहुंची पुलिस का जमकर विरोध किया। भीड़ ने डंपर में भी तोड़फोड़ की। भारी पुलिस बल मौके पर भीड़ को शांत करने में जुटा था।
विज्ञापन

मुहल्ला लाल सराय निवासी नसीर का 18 वर्षीय पुत्र जुबैर और 16 वर्षीय पुत्री समरीन कोतवाली देहात किसी काम से गए हुए थेे। दोनों देर शाम करीब साढ़े सात बजे जब कोतवाली मार्ग पर कताई मिल के निकट पहुंचे तो उनकी बाइक सामने से आ रहे डंपर से कटरा गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक डंपर के साथ काफी दूर तक खिसड़ती चली गई और दोनों भाई बहनों की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी डंपर चालक डंपर छोड़कर भाग गया। घटना स्थल पर भीड़ जमा हो गई। मुहल्ले वाले भी मौके पर पहुुंच गए। पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेने का प्रयास किया तो गुस्साई भीड़ ने पुलिस का विरोध शुरू कर दिया।
विज्ञापन


कई लोग लाठी-डंडे लेकर आ गए और उन्होंने हाईवे जाम कर दिया।
गुस्साए लोगों ने लाठी-डंडे और ईट पत्थर से डंपर में तोड़फोड़ शुरू कर दी जिससे मौके पर और अधिक पुलिस बल बुला लिया गया। देर रात पुलिस गुस्साई भीड़ को शांत कर जाम खुलवाने के प्रयास में जुटी थी। लोग मौके पर अधिकारियों को बुलाने की मांग कर रहे थे, उनका कहना था कि सड़कों पर वाहन बेलगाम होकर तेजी से दौड़ते हैं लेकिन पुलिस इनपर कार्रवाई की बजाय आम लोगों को चेकिंग के नाम पर परेशान करती है। लोग चालक की गिरफ्तारी के बाद ही जाम खोलने की जिद पर अड़ी थी। एसओ आदर्श त्यागी का कहना है कि दुर्घटना के बाद भीड़ ने जाम लगा दिया है। भीड़ को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है।

उड़ गए शरीर के चिथडे़
नगीना। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि घटना के बाद दोनों के चीथडे़ उड़ गए। शव बुरी तरह क्षत विक्षत हो गए। बिखरे हुए शरीर के हिस्सों को एकत्रित करना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शी भी घटना की गंभीरता देख काफी दुखी थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें