फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संप्रदाय विशेष की युवती भगाने पर बवाल

Mon, 11 Jul 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
चकराजमल गांव में दलित के घर के बाहर दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा फेंके गए ईंट-पत्थर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धामपुर में थाना क्षेत्र के गांव सरकड़ा चकराजमल में एक संप्रदाय विशेष की युवती के भगाकर लाने पर बवाल हो गया। युवती पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों से लैस होकर युवक के घर पर धावा बोल दिया। युवक के परिवार के सदस्यों पर हमला करने के साथ ही हमलावरों ने घर में जमकर तोड़फोड़ की। सूचना मिलते ही रविवार रात पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को नामजद करते हुए कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन

गांव सरकड़ा चकराजमल निवासी ने बताया कि उसका भतीजा हरियाणा के सोनीपत में एक कंपनी में नौकरी करता है। वहां पर हरदोई की गैर समुदाय की युवती भी नौकरी करती है। इस दौरान दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग हो गया । करीब 25 दिन पहले युवती लड़के के घर आई। बस्ती के पास रहने वाले दूसरे संप्रदाय के लोगों को युवती के हाव भाव को लेकर शक हो गया। संप्रदाय विशेष के लोगों ने इसकी पूरी तहकीकात की। इसके बाद इसकी शिकायत पुलिस में कर दी गई। पुलिस ने युवती को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने इस मामले में हरदोई थाने की पुलिस से युवती के बारे में जानकारी की। हरदोई पुलिस ने बताया कि इस युवती को लेकर उनके परिजनों की ओर से थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है। इस पर धामपुर पुलिस ने युवती को करीब 10 दिन पहले हरदोई पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया था। इस मामले को लेकर रविवार की रात संप्रदाय विशेष के लोगों ने युवक के घर पर धावा बोल दिया। युवक के परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करने के साथ ही घर में जमकर तोड़फोड़ की। मारपीट में कई लोग घायल हो गए।  वहीं  एएसपी (देहात) डॉ. धर्मवीर सिंह सिंह के मुताबिक जांच के बाद पता लगा है कि युवक और युवती दोनों बालिग हैं। मजिस्ट्रेट के आदेश पर उन्हें एक साथ रहने की इजाजत है। ऐसे में किसी को कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। इस मामले में पांच लोगों को नामजद करते हुए कई के खिलाफ बलवा और एससी-एसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

आरोपियों पर कसेगा शिकंजा
इस घटना के संबंध में कोतवाल अजय कुमार सिंह ने बताया कि गांव में शांति व्यवस्था व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था काफी चौकस है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। पीड़ित परिवार की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर गांव के पांच लोगों को नामजद करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। रिपोर्ट में आठ लोग अज्ञात में शामिल है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें डाली जा रही है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


एसपी से कार्रवाई की मांग
भाजपा के सुभाष चौहान, संजय चौहान, दयाशंकर राणा ने गांव में हुए घटनाक्रम को गंभीरता से लेते हुए एसपी से बलवे में शामिल में आरोपियों का पता लगा कर सख्त कार्रवाई कराने की मांग की है।

कार्रवाई नहीं होने पर गांव छोड़ देंगे
गांव के पीड़ित पक्ष के साथ अन्य लोगों का कहना है कि यदि पुलिस प्रशासन ने इस मामले में घटना में शामिल आरोपियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की, तो मजबूरन उन्हें गांव से पलायन करना पड़ेगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

सुलग रही नफरत की चिंगारी 
धामपुर। गांव सरकड़ा चकराजमल में एक संप्रदाय विशेष के युवती को भगाकर ले आने से उपजे विवाद में गैर संप्रदाय युवक के घर पर हमला करने से तनाव उत्पन्न हो गया है। पूरे गांव में दहशत का आलम है। पीड़ित परिवार के लोग सहम गए। इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ गुस्सा है। प्रशासन ने स्थिति की नजाकत को भांपते हुए पीएसी और पुलिस बल गांव में तैनात कर दी गई है। 
इस गांव में करीब 25 दिन पहले संप्रदाय विशेष की युवती के दूसरे गैर संप्रदाय के युवक के साथ आने से गांव का माहौल रविवार की रात बिगड़ गया। संप्रदाय विशेेष के लोगों ने युवक के परिवार के सदस्यों के साथ जमकर मारपीट की। महिलाओं और परिवार के सदस्यों का जबरन अपहरण करने का प्रयास किया गया। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके कपड़े तक फाड़ डाले। घर में सारे सामान को तोड़फोड़ नष्ट कर दिया। हमले के दौरान युवक की मां बेहोश हो गई। आरोपियों ने युवक और उसकी भाभी के साथ मारपीट की। युवक  की भतीजी को भी चोटें आई है। घर में चीखपुकार सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंच बीचबचाव किया। 
इस घटना से पूरे गांव में तनाव का माहौल है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए। सोमवार को बस्ती में खौफ का माहौल है। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और पीएसी मौके पर तैनात कर नजर बनाए रखा है।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें