फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल जा रही छात्रा से की छेड़छाड़

Sun, 25 Sep 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर जिले के नहटौर में छात्रा के साथ लगातार दो दिन से छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है। छात्रा ने अपने दादा के साथ थाने पहुंचकर आरोपी युवक की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा हल्दौर के एक कालेज में कक्षा 11 वीं में पढ़ती है। पुलिस से की शिकायत में छात्रा ने कहा है कि गांव का ही युवक रोहित दो दिन से स्कूल जाते समय रास्ते में उसके साथ छेड़छाड़ करके परेशान कर रहा है। छात्रा ने छेड़छाड़ की बात अपने परिजनों से आकर बताई। छात्रा के पिता बीमार है। पहले दिन आरोपी युवक की शिकायत उसके परिजनों से भी की थी। उसके बाद भी आरोपी युवक ने छात्रा को रास्ते में रोककर उसके साथ छेड़छाड़ की। युवक की हरकतों से तंग आकर छात्रा का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। छात्रा ने अपने दादा के साथ जाकर बिजनौर एसपी कार्यालय में शिकायत की है। उसके बाद छात्रा अपने दादा के साथ नहटौर थाने पहुंचीं। छात्रा ने आरोपी युवक की हरकतों को पुलिस से बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें