फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर बिरादरी के घर में बंधक युवती को छुड़ाया

Thu, 22 Jun 2017 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नांगलसोती में तीन दिन पहले रहस्यमय ढंग से घर से गायब युवती गैरबिरादरी के घर में बंधक मिली। पुलिस ने युवती को बरामद कर बंधक बनाने के आरोप में दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। युवती को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन


नांगलसोती क्षेत्र से एक युवती 19 जून की रात रहस्यमय ढंग से लापता हो गई थी। 20 जून को युवती का लगन जाना था। युवती के लापता होनेे से परिजनों में खलबली मच गई। पूरी रात तलाश करने के बाद भी युवती का सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने 20 जून की सुबह  नांगल पुलिस को तहरीर सौंपी। इसमें एक पड़ोसी युवक पर कथित प्रेम प्रसंग के चलते पुत्री को  गायब करने का आरोप लगाया  गया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उनसे युवती के संबंध में  कोई भी जानकारी होने से साफ इनकार कर दिया।

इसके बाद पुलिस ने युवक को छोड़ दिया। इसकेबाद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गायब हुई युवती को गांव में दूसरी बिरादरी के एक परिवार में बंधक बनाकर रखा गया है। बुधवार की रात करीब आठ बजे पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवती को बरामद कर लिया। पुलिस ने युवती को बंधक बनाकर रखने के आरोप में दो भाइयों घिस्सन व कल्लन को हिरासत में ले लिया। युवती के पिता की ओर से  आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने युवती को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा। उधर, युवकों के परिजनों ने साजिश के तहत पुत्रों को मामले में झूठा फंसाने का आरोप लगाया है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें