फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंध, लेनदेन के विवाद में गई जान

Sat, 19 Nov 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में पकड़े गए हत्या के आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में एसपी ने गांव पुट्ठा में हुए रेशपाल हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि दो महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक अवैध संबंध और  लेनदेन के विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने बताया कि बाकी आरोपियों की तलाश में दबिशें डाली जा रही है।  
विज्ञापन

एसपी अजय साहनी के  मुताबिक हीमपुर थाने के गांव पुट्ठा में 14/15 नवंबर की रात 45 वर्षीय रेशपाल की  धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई थी। मृतक की पत्नी ममता ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी। इस दौरान गांव के राजू, मोटा उर्फ गौरव, ममी, पारो पत्नी लक्ष्मण, नसीमा पत्नी लतीफ के नाम रेशपाल मर्डर में  प्रकाश में आए। पुलिस ने पारो, नसीमा और राजू को दबोच लिया है। बाकी आरोपी फरार हैं। एसपी ने बताया कि पारो उर्फ ब्रजेश, राजू, गौरव , ममी ने राजू के नलकूप पर गंगा स्नान से दो दिन पहले रेशपाल के मर्डर की साजिश रची थी। मर्डर गंगा स्नान के दिन होना था। रेशपाल गंगा स्नान के दिन  हल्दौर से देर से घर आया। इस कारण उस दिन मर्डर नहीं किया गया। पारो ने नसीमा से कहा कि  वह  राजू के नलकूप के पास कोठरी में मिलने के लिए रेशपाल को लेकर आ जाए।  बाकी लोग गन्ने के खेत में छिपे मिलेंगे। नसीमा रेशपाल को लेकर जंगल में कोठरी के पास पहुंची। नसीमा के गले से दुपट्टा निकालकर ममी ने रेशपाल  के गले में डाल दिया। बाकी सब नेे दुपट्टे से रेशपाल को खींच लिया। गला घुटने से रेशपाल नीचे गिर गया। बाद में धारदार हथियार से रेशपाल का गला रेत दिया। दुपट्टा लेकर पारो के साथ वह घर आ गई। रेशपाल के शव को आरोपी पूर्व प्रधान राकेश के घर के पीछे उठाकर ले गए। पुलिस ने राजू की निशानदेही पर नलकूप से हत्या में प्रयुक्त फरसा व नसीमा के घर से खून लगा दुपट्टा बरामद किया है। पुलिस ने राजू , पारो व नसीमा को दबोच लिया है। बाकी आरोपियों की पुलिस तलाश में जुटी है। एसपी ने बताया कि पारो व नसीमा के साथ मृतक रेशपाल के अवैध संबंध थे। बाकी आरोपियों में किसी पर दो तो किसी पर डेढ़ लाख रुपये मृतक के उधार के थे। 

मर्डर के खुलासेे पर उठाए सवाल
रेशपाल के मर्डर के खुलासे से पुट्ठा के ग्रामीण खुश नहीं है। ग्रामीणों ने मर्डर के खुलासे को फर्जी बताकर प्रदर्शन भी किया। एसपी से भी मिले । एसपी ने जांच कराने की बात की है। बड़ी तादाद में ग्रामीण एकत्र होकर पुलिस लाइन पहुंचे। पुलिस ने कहा कि राजू का रेशपाल मर्डर से कोई वास्ता नहीं है। राजू को मर्डर में झूठा फंसाया गया है। रेशपाल के परिजन भी राजू को  निर्दोष बता रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक राजू, पारो और रेशपाल के कुटुंब  के रिश्तेदार हैं। नसीमा का रेशपाल के मर्डर में पूरा हाथ है। पूरी घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। एसपी ने जांच कराने की बात कही है। ग्रामीणों ने किसी अन्य थाने से मर्डर की जांच कराने  को कहा है। ग्रामीणों ने  पुलिस लाइन में प्रदर्शन में भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें