फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख की नगदी वजेवर उड़ाए

Sat, 19 Nov 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
घर की दीवार फांद एक लाख की नगदी वजेवर उड़ाए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुज्जफर मऊ गांव के घर में शुक्रवार देर रात दीवार फांद कर चोरों ने घर के अंदर रखा नगदी जेवर समेत करीब एक लाख रुपये का माल पार कर दिया। शनिवार की सुबह अलमारी का टूटा ताला देख कर परिवारीजनाें को चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। 
विज्ञापन


देवा थाना क्षेत्र के माती पुलिस चौकी के मुज्जफर मऊ गांव निवासी जैसीराम यादव के घर में चोर पीछे की दीवार फांद कर अंदर दाखिल हो गए। चोरों ने अल्मारी व बक्सा का ताला तोड़ कर नगदी, जेवर व बर्तन आदि चुरा ले गए। शनिवार की सुबह जब घर के लोग उठे तो कमरे में बिखरा सामान और अलमारी व बक्सा का टूटा ताला देखकर लोगों को चोरी की जानकारी हुई।

पीड़ित जैसीराम यादव ने बताया कि चोर घर से नगदी व जेवर समेत करीब एक लाख रुपये का माल पार कर दिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से कर इसकी तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है। बताते चले कि मुज्जफर मऊ गांव से सटे सरसोंदी गांव में भी अभी एक सप्ताह पहले चोरी हुई थी। जिसका खुलासा पुलिस नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें