फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपी की जमकर पिटाई

Sun, 16 Apr 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में किशोरी के साथ डेढ़ साल तक दुष्कर्म के आरोपी वृद्ध की जजी में परिजनों ने और जिला अस्पताल में गुस्साए युवकों ने जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने वृद्ध को दोनों जगह बामुश्किल बचाया और जेल ले गई।
विज्ञापन

बैराज रोड स्थित एक कॉलोनी में पेंटर रफीक अहमद (60) अकेला रहता है। पड़ोस में रहने वाली दूसरे संप्रदाय की 12 साल की किशोरी को वह अपने घर में काम करने के बहाने बुलाता था। किशोरी को डरा-धमका कर वह उसके साथ  दुष्कर्म करता था। पिछले डेढ़ साल से वह किशोरी को हवस का  शिकार बना रहा था। वह मोबाइल  से किशोरी का अश्लील वीडियो   भी बनाता था। किसी को बताने  को पर उसे जान से मारने की  धमकी देता था। शुक्रवार को इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब उसने किशोरी की मां को हवस का शिकार बनाने की कोशिश की। आपत्ति करने पर उसने महिला को धमकी दी कि वह उसकी बेटी का अश्लील वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर देगा। महिला ने इसकी जानकारी अन्य लोगों को दी तो उन्होंने पकड़कर उसकी पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया। शनिवार   को पुलिस रफीक को मेडिकल  के लिए अस्पताल लाई तो कुछ गुस्साए युवकों ने उसकी पिटाई कर दी। पुलिस उसे यहां से बचाकर जजी ले गई। जजी में पीड़ित  किशोरी के परिजन रफीक को  देखते ही भड़क उठे और उसकी चप्पलों से पिटाई कर दी। पुलिस रफीक को बामुश्किल वहां से निकालकर जेल ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें